तुमगांव: हाथ मुक्का से मारपीट



तुमगांव( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जगमोहन साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 03 तुमगांव में रहता है। स्नातक तक पढा है कि दिनांक 26.03.2024 को शाम करीबन 06.00 दोस्त तुका साहू फोन किया और बोला कि भाठापारा तुमगांव के कुछ लडके आपसे बात करना चाहते हैं तुम बजरंग चौक पहुंचने कहा तभी बजरंग चौक वार्ड नं 03 तुमगांव पहुंचा । जहां पहले से भाठापारा तुमगांव के भरत यादव ,आकाश साहू , वरूण यादव , तारेन्द्र निषाद मौजूद थे, बीते होली में आकाश साहू का तुमगांव का दीपक लोहार के साथ लडाई झगडा हुआ था , उसी बात को लेकर आकाश साहू एवं उनके दोस्त भरत यादव, वरूण यादव , तारेन्द्र निषाद ने कहा कि तुम झगडा कराये हो कहते हुए अश्लील गाली गलौच करते हुए चारों एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये। मारपीट करने से गला में सिर में चोट आया है। घटना को तुका साहू , शिव सोनवानी तथा आसपास के लोग देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























