सिघोडा: लोहे के छड से पिटाई



सिघोडा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में अशोक सोना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सिंघोडा डीपापारा का रहने वाला है कक्षा छठवी तक पढाई किया है। रोजी मजदूरी काम करता है दिनांक 25/03/2024 के लगभग 02:00 बजे दिन को अपने घर मे था तभी घर के बाहर कोई व्यक्ति गंदी गंदी गाली गलौज कर रहा था घर से बाहर निकलकर देखा तो गांव का जितेन्द्र भोई था जिसे मे गाली देने से मना किया तो जितेन्द्र भोई तुम मेरे को मना करने वाले कौन होते हो आज तुमको यही जान से खत्म कर दूंगा कहकर हाथ मे रखे लोहे के छड से मारपीट करने लगा तभी माँ ईलायची सोना एवं बहन गीता कुमार आये तो उसे भी जितेन्द्र भोई गंदी गंदी गाली दे रहा था जितेन्द्र भोई द्वारा मारपीट करने से बांये हाथ, मे चोट आया है तथा मां ईलायची सोना एवं बहन गीता कुमार बीच बचाव करने आई तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया जिससे चोट आई है, अपने ईलाज सरकारी अस्पताल सरायपाली से कराया , डक्टर द्वारा एक्सरा कराने बोला गया है, घटना को मां ईलायची सोना, बहन गीता कुमार एवं राजेश मोगरी देखे सूने एवं बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है .






























