सरायपाली

सरायपाली: होली मिलन समारोह का आयोजन

सरायपाली विधायक चातुरी नंद द्वारा  27 मार्च को सुबह 11 बजे सिमरन पैलेष में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है ।
विधायक चातुरी नंद ने बताया कि इस होली मिलन समारोह में सभी नगरवासियों , विभिन्न सामाजिक संगठनों , कांग्रेस जनों व अन्य सभी को आमंत्रित किया गया है ।
वही इस संबंध में व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुशील जैन ने सभी व्यापारी संघो के पदाधिकारियों व सदस्यगणों को होली मिलन समारोह में भाग लेने की अपील की है ।
ज्ञातव्य हो कि नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती नंद का विधायक बनने के बाद यह पहला होली का त्योहार होगा । इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!