बसना

बच्चों के इलाज और विकास को मिलेगी नई दिशा, बसना में आज ‘संबल सेंटर’ का शुभारंभ

बसना। बच्चों की न्यूरोलॉजिकल एवं विकासात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ‘संबल चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर’ का शुभारंभ आज 26 सितंबर को शाम 5 बजे पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना में किया जाएगा। यह सेंटर बच्चों को अर्ली इंटरवेंशन, मल्टीडिसिप्लिनरी रिहैबिलिटेशन एवं संवेदनशील देखभाल के माध्यम से समग्र सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल होंगे। वहीं महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

संबल सेंटर के माध्यम से बच्चों की न्यूरो डेवलपमेंट संबंधी आवश्यकताओं के लिए रिहैबिलिटेशन, फिजियोथेरेपी तथा अन्य जरूरी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस नई पहल का हिस्सा बनने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!