सरायपाली:रथ यात्रा पर जेबी हॉस्पिटल का विशेष स्वास्थ्य उपहार, सिजेरियन डिलीवरी पैकेज15 हजार रुपये में

सरायपाली। रथ यात्रा के पावन अवसर पर जेबी हॉस्पिटल, सरायपाली ने क्षेत्रवासियों के लिए विशेष स्वास्थ्य उपहार की घोषणा की है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीमित अवधि के लिए सिजेरियन डिलीवरी (सी-सेक्शन) का विशेष पैकेज ₹15000 में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बेहतर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं किफायती दर पर उपलब्ध कराना है।
अस्पताल में डॉ. रेनू वशिष्ठ (एमबीबीएस, डीएनबी – प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण देखभाल, सुरक्षित एवं पीड़ारहित नॉर्मल डिलीवरी, सिजेरियन डिलीवरी, हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी का उपचार तथा लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) सर्जरी की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसके अलावा निःसंतानता (बांझपन) का उपचार, बिना चीरा बच्चेदानी का ऑपरेशन, दूरबीन विधि से नसबंदी, बार-बार गर्भपात की समस्या का समाधान, माहवारी एवं हार्मोन संबंधी रोगों का उपचार तथा किशोरियों की स्त्री रोग संबंधी समस्याओं की विशेष चिकित्सा सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से इस विशेष स्वास्थ्य पैकेज का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 8120226666 एवं 7773000720 पर संपर्क किया जा सकता है। जेबी हॉस्पिटल, गीता भवन के पीछे, मेन रोड, सरायपाली (जिला महासमुंद) में स्थित है।
































