महासमुंदसरायपाली

अनुराग नायक बने पुलिस विभाग के विधायक प्रतिनिधि, विधायक द्वारा सौपें गए दायित्व को निर्वहन करने प्रतिबद्ध – नायक

सरायपाली@काकाखबरीलाल। ग्राम लोहड़ीपुर के निवासी अनुराग नायक को सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने
अपने क्षेत्र के पुलिस विभाग का कामकाज देखने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर नायक ने कहा है कि विधायक द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन वह न केवल पूरी निष्ठा से करेंगे, बल्कि समय-समय पर विभाग की कार्यों से अवगत कराते रहेंगे। ज्ञात हो कि अनुराग नायक विधायक के काफी करीब माने जाते ही उनकी सक्रियता से प्रभावित होकर उनको यह दायित्व सौंपा गया है। नायक अंचल के लोहड़ीपुर गांव के एक किसान पुत्र हैं अंचल में उनकी नियुक्ति को लेकर काफी हर्ष व्याप्त है।
नायक की नियुक्त पर उसके शुभचिंतकों एंव गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!