पटेवा

पटेवा: पत्थर से सिर पर वार

पटेवा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में  तोषकुमार ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मधुबन थाना पटेवा का निवासी है । 8-9 वर्ष से  अपने ससुराल ग्राम चिरको में  रहता है ।   दिनांक 27/08/2024 के रात्रि करीबन 07.30 बजे ग्राम चिरको के रामजानकी मंदिर मुकेश अण्डा ठेला के पास अपने दोस्त कुंवर यादव से मिलने गया था, अण्डा ठेला के पास ग्राम चिरको का गंगाराम ध्रुव अपने मोटर सायकल को खड़ा करके पास में खड़ा था  कि अचानक गंगाराम ध्रुव के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर व  मोटर सायकल को धक्का क्यो दिया कहकर  गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं पास में पड़े पत्थर को उठाकर सिर में मार दिया, जिससे सिर में चोट आया है तथा जान से मारने की धमकी दिया हैं । घटना को कुंवर यादव, मुकेश देखे सुने व बीच बचाव किये  है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!