सांकरा

सांकरा:एनएच-53 पर खड़े कंटेनर से 3.77 लाख का माल पार, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

सांकरा। ग्राम भोकलूडीह स्थित एनएच-53 मार्ग पर रामा एपी फ्यूल के पास खड़े कंटेनर वाहन से करीब 3.77 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(C) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अजय सिंह (47), निवासी बालाजी ग्रीन सिटी सोनडोंगरी रायपुर, राज कार्गो मूवर्स कंपनी में प्रोपराइटर हैं। उन्होंने थाना सांकरा में शिकायत दर्ज कराई कि 26 जुलाई की रात करीब 1 बजे कंटेनर क्रमांक CG 04 QL 6447 का चालक लक्ष्मण वर्मा रायपुर से बलांगीर, ओडिशा के लिए सामान लेकर रवाना हुआ था। ग्राम भोकलूडीह के पास एनएच-53 पर रामा एपी फ्यूल के समीप वाहन खड़ा करने के बाद चालक ने आगे यात्रा की।
बलांगीर पहुंचने पर सामान की स्कैनिंग और खाली करने के दौरान पता चला कि कंटेनर में लोड सामान में से 28 कार्टून मशीनरी सामान और 4 बॉक्स कपड़े की गठानें गायब हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 3,77,667 रुपये बताई गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी की वारदात की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कंटेनर के रूट, घटनास्थल और आसपास के संभावित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!