सांकरा

सांकरा: मकान में चोरों ने बोला धावा ले उड़े नगदी रकम सहित सोने चांदी के जेवरात

सांकरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।योगेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम बल्दीडीह थाना सांकरा महासमुंद का निवासी है। कक्षा 10 वीं तक पढ़ाई किया है। स्वयं का किराना दुकान है । दुकान को स्वंय के अलावा  छोटे भाई दिलीप अग्रवाल के साथ बैठते हैं । घर में मां सुलोचना अग्रवाल उम्र 52 वर्ष, छोटा भाई दिलीप अग्रवाल उम्र 30 वर्ष, बहन रश्मि अग्रवाल उम्र 25 वर्ष रहते हैं। दिनांक 04.12.2025 को सुबह करीबन 07:00 बजे अपनी कार मारूति इको कमांक सीजी 06 जीपी 6924 से शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने घर के सभी सदस्यों के साथ रायपुर महादेव घाट रिसोर्ट पुष्प वाटिका गये हुये थे घर में कोई नहीं था। घर के सामने वाले मुख्य दरवाजा में ताला लगाकर गये हुये थे। शादी से उसी दिन रात तक वापस होने वाले थे लेकिन रात्रि अधिक होने से वहीं रूक गये तथा दूसरे दिन दिनांक 05.12. 2025 को प्रातः करीबन 05:00 बजे के आसपास रायपुर से निकलकर अपने घर बल्दीडीह करीबन 07:30 बजे पहुंचे। पहुंचने के बाद घर के मुख्य दरवाजा का ताला खोलकर अंदर गये तो अंदर से संकल लगा होना पाये जिसे धक्का देकर खोलकर अंदर घुसे। फिर अंदर जाकर देखे तो घर के दोनो बेडरूम का दोनों आलमारी खूला हुआ था तथा सामान बेड पर बिखरा हुआ था फिर देखने पर आलमारी में रखा हुआ नगदी रकम तथा सोने चांदी के ज्वेलरी सामान नहीं थे। नगदी रकम करीबन 11 लाख रूपये था जो किराना दुकान से संबंधित था। तथा सोना चांदी का ज्वेलरी सामान था वो आलमारियों में नहीं था फिर छत पर जाकर देखे तो छत से नीचे आने वाले रास्ते का दरवाजा में लगा हुआ प्लास्टिक का पतला फाईबर प्लेट टुआ हुआ था तथा एक लोहे का टायर लिवर रॉड छत पर पड़ा हुआ था कोई अज्ञात चोर हम लोगों के सुने मकान में घर के छत वाले दरवाजा रास्ते से घर में घुसकर घर में रखा नगदी रकम करीबन 11 लाख रूपये व सोने चांदी का ज्वेलरी सामान को चोरी कर ले गया है।  पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!