पिथौरा

पिथौरा: पीकप वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते बाईक को मारी ठोकर जानिए मामला

पिथौरा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत पीकप वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।चक्रधर ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह   निवासी ग्राम व पोस्ट-भिथीडीह, थाना-पिथौरा, जिला- महासमुन्द का निवासी है। खेती-किसानी का काम करता है। दिनांक – 24/11/2025 को  अपने मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG06DH3808 से घर से कमारडेरा से खाना पहुंचा कर वापस आ रहा था, कि शाम 06:30 बजे के भिथीडीह (विद्या नगर) तालाब के पास लगभग पास पहुंचा ही था, कि पीछे से पीकअप वाहन क्र. CG22 AE 3177 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालाक के द्वारा  ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया, जिससे उक्त घटना से  मुंह में, हाथ एवं पैर में गंभीर चोट आये हैं, जिसके परिणामस्वरूप मुंह का सर्जरी हुआ है, तथा बांया हाथ में रोड़ लगा है, तथा दांया पैर में चोट लगा है, जहां गांववालों के द्वारा प्राथमिक ईलाज हेतु सी.एच.सी. पिथौरा में लाया गया, जहां हालत गंभीर होने से आशादीप हॉस्पिटल रायपुर रिफर किया गया है, जहां मेरा ईलाज चल रहा है।  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!