पिथौरा

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली के उपलक्ष में किसानी औजार अस्त्र शस्त्रों का पूजा किया गया

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल@ पिथौरा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार हरेली के उपलक्ष में आज पिथौरा नगर के गौठान में नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव द्वारा हरेली त्यौहार पर छत्तीसगढ़ के किसानी औजारों अस्त्र शस्त्रों का पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना पश्चात अध्यक्ष आत्माराम यादव ने गेड़ी चढ़कर आनंद उठाया साथ ही छत्तीसगढ़िया खेलकूद गिल्ली डंडा और भंवरा भी चलाया। हरेली के उपलक्ष पर स्थानीय गौठान में फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया गया। अध्यक्ष आत्माराम यादव ने समस्त नगरवासियों एवम क्षेत्रवासियों को हरेली पर्व की बधाई दी साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को भी सराहा जिसने छत्तीसगढ़िया त्योहारों एवं खेलकूद को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव के साथ पार्षद तरुण पांडे राजू सिन्हा सागर निषाद खीरू पटेल आकाश महंती बबलू सोनी विनोद सिन्हा नगर पंचायत cmo महेंद्र गुप्ता एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!