बसना

बसना: इस गांव के गली में हार्वेस्टर में लगी आग

बसना (काकाखबरीलाल).शनिवार को ग्राम परसकोल (बिछिया) में एक सकरी गली के माध्यम से धान की कटाई करने हार्वेस्टर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हार्वेस्टर का हुड विद्युत लाइन के तार के संपर्क में आने से आग लग गई। देखते ही देखते हार्वेस्टर आग की लपटों ने भीषण रूप ले लिया। जिससे उक्त ग्राम में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, आग लगते ही हार्वेस्टर चालक स्टेरिंग से 12 फीट नीचे कूद कर जान बचाई पर उसका एक हाथ फैक्चर हो कर अन्य अंगों में गंभीर चोटें आने से घायल हो गया।

जिसे बसना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा हेतु रायपुर रेफर किया गया है। बहरहाल, हार्वेस्टर शॉर्ट सर्किट से पूरी तरह धू-धू कर जलकर राख हो गया। ग्रामवासियों के अनुसार इस घटना में पूरे गाँव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना 112 टीम को दी। सूचना पर टीम अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पहुँची। ग्रामीणों ने 112 की टीम के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। पर काफी मशक्कत के बाद भी सफल नहीं हो सके। लेकिन, घटना में हार्वेस्टर पूरी तरह से जल गया। ग्राम परसकोल के ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार प्रातः 10 बजे की है। हार्वेस्टर को पंजाब से आया चालक सेवा सिंह 34 वर्ष चला रहा था। परसकोल के ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हार्वेस्टर

मालिक घनश्याम साहू के घर से गाँव की

गली होते हुये बाहली खार स्थित खेत की ओर धान काटने ले जाया रहा था। इसी दरमियान ग्रामीण महेन्द्र साहू के घर के पास हार्वेस्टर पहुँचा था। तभी गली में ऊपर गुजरे विद्युत लाइन (खुला हुआ तार) हार्वेस्टर के हुड से टकराने के कारण आपस में तीनों बिजली तार जुड़ गया। जिससे शॉट सर्किट होने से विद्युत लाइन में स्पार्किंग से आग लग गई। जो हार्वेस्टर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान जान बचाने हार्वेस्टर चालक सेवा सिंह 12 फीट ऊपर से नीचे गली में कूद गया। जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया। वहीं शरीर के विभिन्न अंगों में चोटें आने से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु अग्रवाल नर्सिंग होम बसना लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा हेतु रायपुर रेफर किया गया है। इस दुर्घटना में घनश्याम साहू का हार्वेस्टर गाँव की गली में धु-धु कर जलता रहा। दुर्घटना से गाँव में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्नि दुर्घटना से हार्वेस्टर बुरी तरह जल गया। हार्वेस्टर मालिक घनश्याम साहू का भतीजा नरेश साहू ने बताया कि उक्त हार्वेस्टर को घनश्याम साहू द्वारा सेकेंड हैंड 12 लाख रूपये में 1 साल पहले खरीदा था। एक साल चलाने के बाद दूसरी सीजन में आज शॉट सर्किट से आग लगने के कारण हार्वेस्टर जल कर राख हो गया है। हार्वेस्टर मलिक द्वारा घटना की जानकारी 112 एम्बुलेंस को दी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!