बागबाहरा

बागबाहरा: ट्रेक्टर के ठोकर से लगी चोट

बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नीलूराम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खुसरूपाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला है । खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 07/02/2024 के नंदूलाल यादव के मो0सा0 हीरो HF डिलक्स क्र CG 06 GL 9078  में बोकरामुड़ा काम से जा रहे थे मो0सा0 को स्वयं चला रहा था नंदूलाल यादव पीछे बैठा था जैसे ही बोकरामुड़ा हाई स्कुल के पास पुलिया के आगे पहूंचे थे कि विपरित दिशा आगे से ट्रेक्टर सोलिस लाल रंग की बिना नंबर सोल्ड बोकरामुड़ा के अजय सिंहा के ट्रेक्टर के चालक के द्वारा तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मो0सा0 क्र CG 06 GL 9078 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से मो0सा0 सहित गिर गये हाथ पैर में चोंट आयी एवं पीछे बैठे नंदूलाल यादव के दायां पैर में चोंट आयी जिसे डायल 112 द्वारा सीएचसी बागबाहरा ईलाज वास्ते लाया गया जो ईलाज बाद रिफर पर सोहम अस्पताल महासमुंद में ईलाज चल रहा है । पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!