बागबाहरा

घर से अचानक लापता हुई विवाहिता, तलाश में जुटी बागबाहरा पुलिस

बागबाहरा। वार्ड नंबर 03 थानापारा बागबाहरा निवासी पंकज यादव ने थाना बागबाहरा में अपनी पत्नी पूर्णिमा यादव (26) के लापता होने की सूचना दी है। सूचना के अनुसार पूर्णिमा यादव 18 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास तलाश करने के साथ संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका।

सूचनाकर्ता ने किसी व्यक्ति द्वारा अपहरण अथवा बंधक बनाए जाने का आरोप या संदेह व्यक्त नहीं किया है। मामले में थाना बागबाहरा में गुम इंसान क्रमांक 49/2026 दर्ज कर पतासाजी शुरू की गई।

जांच के दौरान महिला का ठिकाना एवं सुरक्षा अज्ञात पाए जाने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे ले जाकर किसी अज्ञात स्थान पर रखे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सका। इसके बाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय के गुम इंसान संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में बालिग महिला के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा महिला की तलाश एवं मामले की जांच की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!