सरायपाली

बलौदा :भूरसापाली रोड पुलिया के पास युवक हथियार लहराते गिरफ्तार जानिए मामला

बलौदा। पुलिस ने आम लोगों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार लोहे का कत्ता बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 को थाना बलौदा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भूरसापाली रोड पुलिया के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। रास्ते में दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम हेमसागर यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम भूरसापाली, थाना बलौदा, जिला महासमुंद बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का कत्ता बरामद किया गया। हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार को जप्त कर लिया तथा आरोपी हेमसागर यादव को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी। थाना बलौदा में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!