सरायपाली

सरायपाली: 50 लीटर महुआ शराब जप्त

 

सरायपाली( काकाखबरीलाल). पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को जिले में अवैध गांजा /शराब के बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर  एसडीओपी सरायपाली के मार्गदर्शन में थाना सरायपाली पुलिस को दिनांक -24/2/24 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विशाल चौहान एवं अर्जित चौहान अपने स्कूटी क्रमांक cg06 जीजे-8732 मे महुआ शराब परिवहन कर रहे हैं की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया आरोपियों का यह कृत्य धारा सदर का अपराध पाये जाने से आज दिनांक 24 2.2.2024 को अपराध क्रमांक-68/24 -धारा-34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
गया है।

*आरोपीगण*
1-अरिजीत निषाद पिता कल्प राम निषाद उम्र 40 वर्ष निवासी नीमऊगुड़ा
2-विशाल चौहान पिता रतनलाल चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी निमाऊगुड़ा थाना सरायपाली जिला महासमुंद

*जप्त सामग्री* –
50 लीटर महुआ शराब कीमती 10000 रू
एवं स्कूटी क्रमांक cg06 जीजे- 8732 कीमती -70 हजार
कुल जुमला कीमत ₹80000 रू

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!