नौकरी

ऑयल इंडिया लिमिटेड में इन पदों में भर्तियां

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है. अगर आपके पास भी इन पदों से संबंधित योग्यता है और यहां काम करना चाहते हैं, तो ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल इंडिया ने ड्रिलिंग इंजीनियर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

ऑयल इंडिया के इस भर्ती के माध्यम से ड्रिलिंग इंजीनियर की नौकरी पा सकते हैं. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 2 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

ऑयल इंडिया में नौकरी पाने की आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा: 24 वर्ष
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष
ऑयल इंडिया में कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से न्यूनतम 4 ईयर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की डिग्री या न्यूनतम 2 ईयर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री होनी चाहिए

ऑयल इंडिया में चयन होने पर मिलने वाली सैलरी
ऑयल इंडिया भर्ती 2025 के तहत जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 80,000 रुपये मंथली भुगतान किया जाएगा.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. इसके बारे में नीचे विस्तार से देख सकते हैं.
वॉक-इन-इंटरव्यू का विवरण:
तिथि: 02 अप्रैल 2025 (बुधवार)
पंजीकरण समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
महत्वपूर्ण सूचना: सुबह 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
OIL India Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक

OIL India Recruitment 2025 नोटिफिकेशन

ऑयल इंडिया के लिए ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होना आवश्यक है. इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!