बसना: श्रीमद भागवत कथा 14 से


बसना( काकाखबरीलाल).श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 14 से 20 दिसम्बर तक बाजार पड़ाव दुर्गा मंदिर के पास किया जा रहा है। आयोजन समिति के मोहन लाल देवांगन एवं श्रीमती फूलमती देवांगन ने बताया कि कथा व्यास आचार्य सुरेश महाराज चित्रकुट वाले की मुखारविंद से कथा रसपान करायेंगे। 14 दिसम्बर को कलश यात्रा, देव पूजन, भागवत महात्म, 15 को सुखदेव, परीक्षित जन्म, विदुर प्रसंग, कर्दम देवहुति संवाद, वराह अवतार, कपित जन्म, 16 को ध्रुव चरित्र, जड़ भारत की कथा, अजामिल उपाख्यान, 17 को गजेन्द्र मोक्ष, वामन चरित्र, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म, 18 को बाल कृष्ण चरित्र, गोवर्धन पूजा, 17 को रामलीला प्रसंग, रूखमणी विवाह उत्सव, 20 को दिसम्बर सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं कथा विश्राम एवं 21 को गीता पाठ, तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति होगी। तथा महाभंडारा प्रसाद भी रखा गया है। कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इस दौरान भजन गायक छोटू देवांगन एवं भजन गायिका शारदा यादव की प्रस्तुति भी
होगी।
























