दिल्ली

रूस दुनिया का पहला देश बन गया  जिसने कोरोना वैक्सीन बना डाली 

दिल्ली (काकाखबरीलाल).कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस ने बड़ा काम कर डाला है। रूस दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने कोरोना वैक्सीन बना डाली है।

रूस ने ऐलान किया कि उसने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एलान किया कि ये दुनिया की पहली सफल वैक्सीन है और रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बकायदा इसे मंजूरी दे दी है।रूस की समाचार एजेंसी ने ट्वीट कर इस बारे में दुनियाभर को जानकारी दी है। इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। आज रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की Gam-Covid-Vac Lyo वैक्सीन को सफल करार दिया और इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज बनाई जाएगी। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को चूंकि कोरोना संक्रमण हुआ था। इसलिए उसे ये वैक्सीन दी गई है। वैक्सीन देने के बाद वह पहले से ठीक और स्वस्थ है। रूस की इस वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से मंजूरी मिलने पर ये दुनियाभर के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं होगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!