सरायपाली

सरायपाली: अज्ञात कार की ठोकर से युवक को लगी चोट

सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में चैतन टेकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम रोहिना थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 03/10/2023 को भंवरपुर से रोहिना अपने दोस्त के मोटर सायकल बजाज प्लेटिना बिना नंबर से अपने दादा कुशध्वज एवं दादी ताराबाई को मोटर सायकल में बिठाकर वापस रोहिना आ रहे थे तभी  ग्राम बरतियाभांठा के आगे पुलिया के पास करीब शाम 05:15 बजे पहुंचे थे तभी पीछे से रही अज्ञात कार का चालक मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से तीनो मोटर सायकल सहित गिर गये गिरने से दादी ताराबाई को सिर में, होंट, चेहरा में लगी है कार चालक अपने कार को लेकर सागरपाली की ओर भाग गया गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया। घटना को राहगीर लोग देखे है और112 को फोन करने पर 112 से उपचार के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली में लाकर भर्ती किये उपचार चल रहा है। पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!