बसना

LIC OF INDIA द्वारा अभिकर्ता कार्यालय भंवरपुर मे सतर्कता जागरुकता सप्ताह संपन्न

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। आज दिनांक 02 नवंबर 2019 को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सरायपाली के शाखा प्रबंधक श्री सुरेश पराते के निर्देशन मे सतर्कता जागरुक सप्ताह का समापन कार्यक्रम भंवरपुर मे LIC के MDRT अभिकर्ता ओमप्रकाश पटेल के कार्यालय मे संपन्न हुआ ।

यह सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक चला, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत मोटो वाक्य “ईमानदारी – एक जीवन शैली” को अपने जीवन में उतरना एंव भ्र्ष्टाचार के खिलाफ़ आवाज उठाकर भ्रष्टाचार मुक्त सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देना है।

प्रशासनिक अधिकारी श्री बघेल साहब, विकास अधिकारी श्री एम आर चौधरी जी, शिक्षक श्री मनोहर पटेल जी, श्री डी एल पटेल जी , श्री सुशील नायक जी, एवं शाखा प्रबंधक श्री एस पराते जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन MDRT अभिकर्ता श्री ओमप्रकाश पटेल ने किया । इस अवसर पर श्री पी एल पटेल बसना (ड्रॉ सी व्ही रमण यूनिवर्सिटी), भूपेन्द्र कुमार वैष्णव, नीलकुमार पटेल , भरत कुमार डडसेना , प्रेम देवांगन, शिक्षक डिलेश्वर चौधरी, उमाशंकर पटेल , परशुराम पटेल, बलराम ड़ड़सेना,सहनीराम देवांगन ,भानू यादव, शिवराम देवांगन , पटेल मेडिकल वाले मीनसाय साव , क्षमानिधि , देवेश एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!