जाॅब:कंप्यूटरऑपरेटर की आवश्यकता महिला-पुरुष दोनों कर सकेंगे आवेदन

सरायपाली। स्थानीय Meet Mobile, सरायपाली में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्था द्वारा जारी भर्ती सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर कार्य करने के साथ ग्राहकों से विनम्रता से संवाद करने में सक्षम होना आवश्यक है।
पद के लिए बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, जिम्मेदार एवं मेहनती कार्यशैली को आवश्यक योग्यता में शामिल किया गया है। चयनित अभ्यर्थी को 6 हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा, जो कौशल एवं अनुभव के आधार पर निर्धारित होगा।
कार्य का समय सुबह 9:30 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित है, जिसमें 45 मिनट का लंच ब्रेक रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अपना रिज्यूमे 9926305420 नंबर पर कॉल/व्हाट्सऐप के माध्यम से भेज सकते हैं अथवा सीधे Meet Mobile, सरायपाली में संपर्क कर सकते हैं।





























