सरायपाली: डंडे से पिटाई मामला दर्ज


सरायपाली. आरक्षी केद्र में परखित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुटेला में रहता है। मजदूरी काम करता है। दिनांक 08/11/2023 को शाम करीब 4 बजे अपने घर के सामने था उसी समय हरीश चौधरी अपने मोटर सायकल को गली में तेज रफ्तार से चलाते आया जिससे बहू नीली दास के ऊपर कीचड़ छिटका तो नीली दास यहां छोटे छोटे बच्चे रहते हैं मोटर सायकल इतना तेज क्यों चलाते हो बोली तो हरीश मोटर सायकल रोककर मुझे ऐसा मत बोलना नहीं तो ठीक नहीं होगा बोलकर चला गया। कुछ देर बाद मोटर सायकल से अपने भाई मनीष को लेकर आया आंगन में चाय पी रहा था उनको देखकर चाय रखकर बाहर गली में निकला तो दोनों भाई गंदी गंदी गालियां देते हुए तुम लोग हमको नहीं जानते आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे कहकर मनीष ने डंडा से मारपीट करने लगा व हरीश पकड़कर बायें भूजा और कंधे के पास दांत से काटा बीच बचाव करने आई भाभी साधनी दास को मनीष ने डण्डा से दाहीने हाथ में मारपीट किया। दाहीने भूजा, गला में दायें ओर एवं कंधा में चोट आया है तथा साधनी दास के दाहीने हाथ में चोट आया है। घटना को देखकर नीली दास , कल्पना दास, चैनमोती दास इत्यादि लोग आकर बीच बचाव किये जो घटना को देखे सुने हैं। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























