सरायपाली: अग्रसेन चौक के पास ट्रक के ठोकर से स्कार्पियो डेमेज


सरायपाली. आरक्षी केद्र में धनंजय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सदर बाजार रायगढ का निवासी है । रायगढ में मोटर सायकल एसेसरीज का दुकान है कि दिनांक 08/11/2023 को धंधे के सिलसिले में अपने स्कार्पियो क्र. CG13AU8877 में चालक लोकेश्वर बरेठ के साथ सरायपाली आया था । करीब दोपहर 1.30 बजे अपने वाहन से खाना खाने के लिए पठानिया ढाबा जा रहा था कि अग्रसेन चौक के पास पहुंचा था तभी सामने से ट्रक टैंकर क्र. CG07CB0139 आ रही थी जिसके चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कार्पियो के ड्रायवर साइड बाडी में ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया जिससे स्कार्पियो का बाड़ी डेमेज हो गया है। टैंकर ड्रायवर कुछ दूर में अपनी वाहन को रोका ड्रायवर से पूछने पर सामने कोई मोटर सायकल को बचाने का बहाना बनाया व अपना नाम दिक्षित ध्रुव बताया। एक्सीडेंट होते वाहन चालक एवं पास के लोग देखे हैं पुलिस ने 279-IPC, 427-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























