सरायपाली: जेबी हास्पिटल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 429 मरीजों की स्वास्थ्य जांच व 73 की सोनोग्राफी

सरायपाली। जेबी हॉस्पिटल सरायपाली में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर के दौरान 429 मरीजों की स्वास्थ्य जांच और 73 मरीजों की सोनोग्राफी की गई। वहीं 12 मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। मरीजों को ओपीडी परामर्श के साथ लैब जांच, सोनोग्राफी एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जे.एन. शुक्ला, डॉ. जोसेफ डेविस, डॉ. वी.के. कोसरिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू वशिष्ठ, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अकरम खत्री, नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. अनुप अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपेश पटेल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल नायक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.आर. कुरे, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहन तायल, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप वशिष्ठ एवं डॉ. विनय गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की।
आयुर्वेद विंग में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र देवता, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. विजय शंकर भोई, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण नायक एवं डॉ. प्रवीण साहू ने भी मरीजों को परामर्श दिया। बड़ी संख्या में मरीजों ने शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।






























