बालोद

नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी जैविक कीटनाशक का विक्रय कर आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी स्वसहायता समूह की महिलाएं

(बालोद काकाखबरीलाल). राज्य शासन की महत्वाकंाक्षी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के तहत बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा के आदर्श गौठान में तुलसी स्वसहायता समूह की महिलाएॅ जैविक कीटनाशक का विक्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में ग्राम चरोटा के आदर्श गौठान में तुलसी स्वसहायता समूह द्वारा गौमूत्र एवं विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों से जैविक कीटनाशक तैयार किया जा रहा है। तुलसी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती फूलेश्वरी ने बताया कि गौमूत्र और वनस्पतियों से 80 लीटर जैविक कीटनाशक विक्रय के लिए तैयार कर लिया गया है। किसानों की मॉग पर अब विक्रय शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि जैविक कीटनाशक का निर्माण जारी है। इसका निर्माण पन्द्रह दिवस में कर लिया जाता है। जैविक कीटनाशक का विक्रय दर प्रति लीटर दो सौ रूपया निर्धारित है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गौमूत्र एवं वनस्पतियों से तैयार जैविक कीटनाशक सभी फसलों की सुरक्षा और कीट व्याधि प्रकोप के नियंत्रण में उपयोगी है। अधिकारियों ने बताया कि एक एकड़ फसल के लिए एक लीटर जैविक कीटनाशक पर्याप्त है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753
Back to top button
error: Content is protected !!