कोमाखान: लोहे का धारदार हथियार लहराते युवक धरा गया


कोमाखान (काकाखबरीलाल) पुलिस को दिनांक 11.06.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि कोमाखान शासकीय शराब दुकान के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार लोहे का चापड़ (कत्ता) लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि सुचना पर पुलिस की टीम कोमाखान शासकीय शराब दुकान के पास पहुंची जहां पर एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चापड़ (कत्ता) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला जिसे गवाह एवं हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़े और उस व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम हेमन्त सतनामी उर्फ लल्लू सतनामी पिता सुफल सतनामी उम्र 35 साल साकिन वार्ड नंबर 14 खोफेतरा खरियार रोड थाना जोंक खरियार रोड जिला नुआपाड़ा (उड़िसा) का निवासी होना बताया। जिसे उक्त धारदार हथियार लोहे का चापड़ (कत्ता) को अपने कब्जे में रखने कें संबंध में वैध कागजात/ लायसेंस के संबंध मे नोटिस दिया गया जो कि कम पढा लिखा होना एवं हस्ताक्षर करने जानता हूं बताया जिसे गवाहो के समक्ष पढकर सुनाया गया जवाब में कोई कागजात नहीं होना बताये जाने पर आरोपी हेमन्त सतनामी उर्फ लल्लू सतनामी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चापड (कत्ता) जिसकी धार वाला भाग की लंबाई 9.05 इंच एवं मुठ वाला भाग की लंबाई 4.5 इंच कुल 14 इंच, बीच वाले भाग की गोलाई 5.05 इंच व चौडाई 2.07 इंच कीमती 500 रूपये को गवाहो के समक्ष गिरफ्तार किया गया पुलिस ने25-ARM, 27-ARM के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















