भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशन के बाद पत्रकार को मिला मारने की धमकी ?

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सरायपाली के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दैनिकभास्कर के संवाददाता और सीजी समय न्यूज वेबसाइट के संचालक हेमन्त वैष्णव ने कहा कि मेरे द्वारा ग्राम कनकेबा के नल जल सम्बंधित खबर प्रकाशन के बाद PHE के कर्मचारियों द्वारा मुझे मारने की बात कहि है, हेमंत वैष्णव को यह मारने वाली बात कनकेबा निवासी लक्ष्मण डड़सेना ने बजरंग दल कनकेबा के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी देते हुए कहा है कि कनकेबा नल जल खबर लगने के बाद PHE विभाग वाले लक्ष्मण डड़सेना के पास आए थे लक्ष्मण डडसेना ने बजरंग दल कनकेबा नाम के व्हाट्स ग्रुप में लिखा है कि सरायपाली PHE विभाग के लोग मेरे पास आए और हेमन्त वैष्णव को मारने के किए कहा गया है।
ज्ञात हो कि दो दिन पहले दैनिकभास्कर के महासमुंद एडीसन में सरायपाली ब्लॉक कनकेबा के नल जल के समस्या के सम्बंधित खबर प्रकाशन किया गया जिसके बाद आज यह खबर आया है
मामले में सरायपाली SDO अंजोर सिदार ने कहा की मामला मेरे संज्ञान में आते ही मैंने मेकेनिक कर्मचारी से बात किया की कनकेबा गए थे क्या पूछने लेकिन कर्मचारी द्वारा नही जाने की बात कही गई. अब किसके द्वारा मारने की बात कही गई इसकी जानकारी नहीं है।
मामले में हेमन्त वैष्णव ने कहा है कि जल्द ही PHE विभाग के खिलाप थाना में शिकायत किया जाएगा और निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग की जाएगी।
























