बसना

रायगढ़ मंडल अध्यक्ष पर FIR दर्ज करने के खिलाफ भाजयुमो बसना ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

बसना(काकाखबरीलाल)।भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के मण्डल अध्यक्ष सूरज शर्मा द्वारा विगत दिनों सब्जी विक्रेताओं की माँगो को लेकर नगर निगम रायगढ़ के आयुक्त को ज्ञापन देने हेतु निगम कार्यालय जाने पर , निगम आयुक्त द्वारा स्वयं की लिखित शिकायत के माध्यम से पुलिस को सूचना देकर FIR दर्ज करवाया गया तथा मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा पर धारा 144 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। निगम आयुक्त के उक्त कार्यवाही को भाजयुमो ने विद्वेषपूर्ण कार्यवाही बताया। इस घटना के विरोध में छग के सभी जिलों में काफी रोष व्याप्त है ।

भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा ने बताया कि क्या जनहित के मुद्दे पर ज्ञापन देना कोई अपराध की श्रेणी में आता है? उन्होंने नगर निगम आयुक्त पर काँग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया। साथ छग सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा की जब से छग में काँग्रेस की सरकार बनी है तब से लगातार बदलापुर की नीति व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगातार FIR दर्ज करवाकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है,भुपेश सरकार विकास कार्यो को भूलकर केवल भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करवाने में व्यस्त है,भाजयुमो ने दर्ज FIR व निगम आयुक्त पर कार्यवाही की माँग की है तथा कारवाही न होने पर आगे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष अभिमन्यु जयसवाल,विकाश वधवा,नीरज अग्रवाल,भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा, प्रदीप दास,आकाश सिन्हा उपस्थित रहे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!