
रायपुर(काकाखबरीलाल)। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते ग्राफ के कारण अब तक छत्तीसगढ़ के चार जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया जा चुका है। जशपुर, सरगुजा, सुरजपुर और सुकमा में नाइट कर्फ्यू मंगलवार से लगा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अनुसार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। लॉकडाउन को लेकर सरकार ने सोच-विचार शुरू कर दिया है।सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिले में नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शारीरिक दूरी व मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
AD#1
























