सरायपाली

झिलमिला के शुभा नर्सिंग होम में विशेषज्ञ लैप्रोस्कोपिक सर्जनडॉ. प्रभाष कुमार नायक   की ओपीडी 8 व 22 अगस्त को

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम में अब जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन) सर्जरी की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां अनुभवी लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रभाष कुमार नायक अपनी सेवाएं देंगे।
नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार, पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर), अपेंडिक्स, हर्निया, बच्चेदानी एवं ओवरी से संबंधित सर्जरी, पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, हाइड्रोसील सहित अन्य सामान्य ऑपरेशन आधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक से किए जाएंगे। इस तकनीक से मरीजों को छोटा चीरा, कम दर्द, कम रक्तस्राव, संक्रमण का कम खतरा, शीघ्र रिकवरी तथा कम समय में अस्पताल से छुट्टी जैसे कई लाभ मिलते हैं।
डॉ. प्रभाष कुमार नायक (एमबीबीएस, एमएस) वर्तमान में वीआईएमएसएआर, बुरला में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं तथा एम्स भुवनेश्वर में वरिष्ठ रेजिडेंट के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
प्रबंधन के अनुसार, डॉ. नायक प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला (सरायपाली) में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। आगामी शिविर 8 अगस्त 2026 एवं 22 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। मरीज अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!