सरायपाली
सरायपाली: क्षेत्र के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सरायपाली। नवोदय विद्यालय समिति भोपाल के तत्वाधान में विगत दिनों रायगढ़ में
संकुल स्तरीय कला उत्सव का
आयोजन किया गया, जिसमें
जवाहर नवोदय विद्यालय
सरायपाली के विद्यार्थियों ने
संगीत शिक्षक मुकेश कुमार
मंजर्वे के निर्देशन में विविध
कार्यक्रमों में भाग लेकर
उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उप
प्राचार्य लोकनाथ कैवर्त ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु संगीत शिक्षक को बधाई दी एवं सभी
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हेंशुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बी आर
पटेल, वी के पटेल, एस के दास, अनिल कुमार एवं कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र कुमार
पाठक सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।
AD#1


























