सरायपाली:छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग

सरायपाली( काकाखबरीलाल).विगत दिनों जिला स्तरीय
जन समस्या निवारण शिविर अंकोरी
बसना में कुछ प्रबुद्धजनों के द्वारा कलेक्टर महासमुंद को आवेदन देकर प्री मेट्रिक अनु.ज.जा. बालक छात्रावास बलौदा में पदस्थ प्रभारी अधीक्षक के विरूद्ध विभिन्न शिकायतें करते हुए उन्हें छात्रावास से हटाने और अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने “की मांग की गई है। प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष बलौदा प्रदीप साहू, मनोज भोई, आदिवासी छात्र संगठन सरायपाली के मनोज सिदार आदि ने कलेक्टर को दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि प्री. मै.अनु ज.जा. बालक छात्रावास बलौदा में प्रभारी अधीक्षक फकीर चरण चौधरी पदस्थ हैं। उनके द्वारा छात्रावास का संचालन ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। सब्जी में प्रायः एक प्रकार • की सब्जी खिलाई जाती है तथा नाश्ता में केवल मुर्रा दिया जाता है। छात्रावास के अधीक्षक होते हुए भी वे छात्रावास में निवास नहीं करते हैं, जिसके कारण बड़े बच्चों के द्वारा लड़ाई झगड़ा करके छोटे बच्चों से मारपीट किया जाता है। प्रभारी अधीक्षक सरायपाली में फैमिली के साथ रहकर आना जाना करते हैं तथा छात्रावास में नहीं रहने के कारण बच्चे रात को घूमते रहते हैं, जिससे कभी भी अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने आगे शिकायत करते हुए लिखा है कि बच्चों को अधीक्षक के द्वारा गिट्टी सीमेंट, बालू मिलाते हुए, काम कराते हुए विडियोग्राफ भी प्राप्त हुआ है। बच्चों को मजबूरी में छात्रावास में रहकर पढ़ाई करना पड़ रहा है। इसके पूर्व भी जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बलौदा यह शिकायत की गई थी, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है। इस संबंध में जल्द ही कार्यवाही करते हुए छात्रावास प्रभारी अधीक्षक को नहीं हटाने पर
शिकायतकर्ता मनोज सिदार ने आंदोलन करने की बात भी कही है।




























