सरायपाली

साइबर क्राइम विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी

सरायपाली ( काकाखबरीलाल).स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भूकेल के द्वारा गौरटेक में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन बौद्धिक चर्चा के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शैलेंद्र नायक ने ए आई तथा साइबर क्राइम विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ए आई कृतिम मस्तिष्क है, जिसके कई फायदों के साथ बहुत ही घातक नुकसान भी है, आज के युग में ए आई से हो रहे अपराध के बारे में अवगत कराते हुए सतर्क रहने के लिए कहा। वहीं साइबर क्राइम के बारे में उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया फिशिंग, मालवेयर, ऑनलाइन शोषण डीनायल ऑफ सर्विस आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी निशा पटेल, वोकेशनल शिक्षक बीपी साहू तथा समस्त स्वयंसेवक उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!