सरायपाली
सरायपाली:नुनपानी खुटाडिपा में तीन दिवसीय अखंड रामायण कथा शुरू, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

सरायपाली।नुनपानी खुटाडिपा ग्राम में तीन दिवसीय अखंड रामायण कथा एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के समस्त रामभक्तों एवं श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के तहत 7 जून 2026 को कलश यात्रा एवं स्थापना के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात 7 से 9 जून तक अखंड रामायण कथा एवं भजन का आयोजन किया जाएगा। 9 जून को भंडारे का आयोजन होगा, वहीं 10 जून 2026 को समापन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
आयोजन में आचार्य श्री हीरालाल वैष्णव एवं श्री वीरेश वैष्णव धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
AD#1
































