सरायपाली:चकरदा में CPL रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 10 दिनों तक होंगे रोमांचक मुकाबले

सरायपाली। क्षेत्र के ग्राम चकरदा में आयोजित सीपीएल (चकरदा प्रीमियर लीग) रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार 07 जून 2026 को ईडन गार्डन नर्सरी ग्राउंड, चकरदा में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों अजीत पटेल, मयाराम पटेल एवं तुलाराम पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया। यह प्रतियोगिता 10 दिनों तक चलेगी, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न क्रिकेट टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन की जिम्मेदारी चैलेंजर 11 चकरदा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा निभाई जा रही है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन रात्रि में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे खेल प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद लेने एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

































