सरायपाली

सरायपाली:कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। ह्दयानंद नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जोगीडीपा थाना सरायपाली का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है । कक्षा 11 वीं तक पढ़ा लिखा है ।  दिनांक 17/07/2025 को वह अपने ग्राम जोगीडीपा से अपने कार क्रमांक CG06 HD 9920 को मैं स्वयं चलाते हुये अपने परिवार के साथ सरायपाली हास्पिटल आ रहा था । करीबन सुबह 09:00 बजे बैदपाली मोड़ मेन रोड सरायपाली क्रासिंग के पास पहुंच कर रोड पार करने के लिए अपने कार को खड़ा किया था उसी समय उड़ीसा की ओर से आ रही टाटा कंपनी का वाहन क्रमांक CG04 NC 5966 का चालक अपने वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरे कार के सामने बायें साईड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन कार क्रमांक CG06 HD 9920 के सामने पूरा क्षतिग्रसत हो गया है ।  स्वयं एवं कार में बैठे परिवार वालों को किसी प्रकार की चोंट नही आया है ।  पुलिस ने 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!