बसना: सुलेख कार्यशाला का आयोजन

बसना@ काकाखबरीलाल। आज शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में सुलेख कार्यशाला का आयोजन किया गया जिनमें सभी बच्चों को लेखन में सुधार हेतु टिप्स दिए गए लेखन विशेषज्ञ के रूप में शासकीय माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली के शिक्षक अमित चौरसिया एवं शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर ने अपना समय दिया। पहले बच्चों को स्वाभाविक लेखन के लिए प्रेरित किया तत् पश्चात एक एक अक्षरों को कैसे भव्य बना सकते हैं इसकी सूक्ष्मता से लेखन करते हुए ट्रेनिंग दी गई साथ-साथ अक्षरों को लेखन करते समय किन बातों का ध्यान रखें बहुत सूक्ष्मता से बताया दोनों ही शिक्षकों ने बच्चों को सुंदर लेखन हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि हम अच्छे इसलिए हमारे अक्षर अच्छे और हम सुंदर इसलिए हमारे अक्षर सुंदर। बच्चों ने भी लेखन सूत्रों का ध्यान रखते हुए प्रयास किया एवं बहुत सुंदर लेखन कार्य किया सुंदर हस्त लेखन पर बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के प्रधान पाठक गिरधारी साहू जी ने दोनों ही शिक्षकों को लेखन कौशल हेतु कार्यशाला लगाने एवं बच्चों को सुंदर लेखन हेतु प्रेरित करने हेतु बधाई दी
एवं भविष्य में इस प्रकार के और अधिक से अधिक कार्यशाला आयोजित कर अधिक से अधिक बच्चों को लेखन सुधार हेतु प्रेरित करने हेतु आग्रह किया।

























