सरायपाली

सरायपाली:शुभा सेवा संस्थान  द्वारा बलोदा में नि: शुल्क  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। ब्लॉक अंतर्गत दिनांक 13/07/2025 दिन रविवार को बलोदा ग्राम में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर बलोदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सरायपाली व शुभा सेवा संस्थान सरायपाली के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ  सरोज सेठ ( सरपंच ग्राम पंचायत बलोदा ) , डॉ.भागेश्वर पटेल ( संचालक शुभा नर्सिंग होम सरायपाली ) ,  सरोज डड़सेना ( प्रधानाचार्य  सरस्वती शिशु मंदिर  बलोदा ) उपस्तिथ रहे ।इस शिविर में शुभा नर्सिंग होम सरायपली की डॉक्टर टीम में उपस्तिथ रही।  इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अंचल के 85 लोगो ने अपना जाँच कराया और नि:शुल्क दवाइयां प्राप्त किया । डॉ. पटेल  ने कहा कि इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य  शिविर का अयोजन सरायपली विकासखंड के अन्य बहुत से ग्राम में किया जाना है । शुभा सेवा संस्थान कि इस पहल से अंचल के बहुत से लोग को लाभ होने वाला है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!