सरायपाली

सरायपाली:गवाही देने की बात पर विवाद, ग्रामीण से मारपीट कर जान से मारने की धमकी जानें मामला

गवाही देने की बात पर विवाद, ग्रामीण से मारपीट कर जान से मारने की धमकी जानें मामला
सरायपाली। ग्राम केंदुवा में गवाही देने की बात को लेकर एक ग्रामीण के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार घटना 18 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे की है।
पीड़ित ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान जयकुमार बारी के घर के सामने गली में पहुंचने पर गांव की लकेश्वरी बारी ने उसे देवकुमार बारी की ओर से गवाही देने की बात कहते हुए अश्लील गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने कथित रूप से हाथ-मुक्का और लात से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट में पीड़ित के पीठ, गर्दन और दोनों पैरों की जांघ में दर्द होने की बात कही गई है। घटना के समय आसपास के लोगों द्वारा घटना को देखने-सुनने का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!