सरायपाली

सरायपाली:कलेण्डा-कसलबा मार्ग पर 9 गौवंशों को पैदल ले जाते दो आरोपी पकड़े गए

सरायपाली। ग्राम कलेण्डा से कसलबा जाने वाले मार्ग पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 9 गौवंशों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक पैदल हांकते हुए ले जा रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। घटना 16 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे की बताई गई है। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को थाना सरायपाली लाया गया।
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। वहां दो व्यक्ति 9 गौवंशों को नुआपाड़ा, ओडिशा की ओर पैदल ले जाते मिले। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सरीफ मोहम्मद (35), निवासी बरतुण्डा, थाना पाईकमाल, जिला बरगढ़ (ओडिशा) तथा बन छत्तर (50), निवासी चंडीभाठा, थाना जगदलपुर, जिला बरगढ़ (ओडिशा) बताया।
सूचना के बाद 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा दोनों को थाना ले जाया गया। गौवंशों को कुटेला स्थित गौधाम में सुरक्षित रूप से रखवाया गया। इसके बाद 18 अगस्त को प्रार्थी विकास द्वारा थाना सरायपाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!