बसना:बाड़ी घेराव को लेकर विवाद, तीन लोगों पर मारपीट का आरोप

बसना। ग्राम चिमरकेल निवासी एक व्यक्ति ने बाड़ी का घेराव करने की बात को लेकर अपने चाचा व उनके दो बेटों पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 18 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है।
पीड़ित ने बताया कि वह किराना सामान लेने गांव की दुकान गया था। घर लौटने पर उसकी पत्नी लक्ष्मी बंछोर ने बताया कि उपन बिहारी, दिनेश बंछोर और मुकेश बंछोर ने बाड़ी का घेराव करने की बात को लेकर उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की। इसी दौरान तीनों उसके घर पहुंचे और बाड़ी का घेराव क्यों किया, कहते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट करने लगे।
मारपीट में पीड़ित के नाक, सिर एवं दाहिने हाथ में चोट लगने तथा दर्द होने की बात कही गई है। घटना के दौरान उसकी पत्नी ने बीच-बचाव किया और पूरी घटना देखी-सुनी। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






























