रायपुर

मसीही समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला कांग्रेस नेताओं से, इन सीटों पर इसाई उम्मीदवार उतारने की कर रहा है मांग.

काकाखबरीलाल,रायपुर : प्रदेश का मसीही समाज का प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव, ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत सहित वरिष्ठ नेताओ से मुलाक़ात कर मसीही समाज को राजनैतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग कर रहा है.

बता दें कि राज्य में इसाई समुदाय जशपुर, रामानुजगंज, अम्बिकापुर रायगढ़ सहित कई जिलों में भारी संख्या में निवासरत है, इसाई समुदाय की जनसंख्या लगभग 18 लाख है. पर्याप्त मात्रा में प्रतिनिधित्व नही मिलने से इसाई समाज नाराज चल रहा है और इस बार अधिक सीटों पर राजनैतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग कर रहा है.

खबर है कि इसाई समुदाय कोटा, कुनकुरी, जशपुर, रामानुजगंज एवं अम्बिकापुर विधानसभा सीट से इसाई समाज से उम्मीदवार उतारने की मांग कांग्रेस नेताओं से की है.

बता दें कि इसाई समुदाय को कांग्रेस का कट्टर समर्थक वर्ग माना जाता है, इसाई समुदाय के पदाधिकारियों के खुल कर सामने आकर टिकट की मांग करने से कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मची हुई है और मसीही समुदाय को साधने में लगी हुई है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!