बसना

मानिकपुरी पनिका समाज विकास खंड बसना द्वारा कल संत शिरोमणि सदगुरु कबीर साहेब का प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाने की चल रही तैयारी…

शुकदेव वैष्णव,काकाखबरीलाल/बसना : पूज्य मानिकपुरी पनिका समाज विकास खंड बसना द्वारा कल 28 जून को सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक संत शिरोमणि सदगुरु कबीर साहेब का प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रातः 9 बजे कबीर आश्रम से शोभायात्रा निकलेगी।विकास खंड के सभी नो परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों से मानिकपुरी समाज के महिला, पुरुष ,बच्चे दर्जनों वाहन में सवार होकर बसना पहुंचेंगे। मंडी प्रांगण में सभा और भंडारा के बाद प्रथम चरण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा । द्वितीय चरण में बसना विकास खंड के सभी कबीर आश्रम , कबीर धर्मशाला एवं कबीर चौरा में संध्या आरती एवं चौका आरती का आयोजन रात्रि में किया जाएगा । समाज के प्रत्येक घरों में मीठा भात, पकवान बना कर तथा घर घर में संध्या आरती कर कबीर प्राकट्य महोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा । आयोजन की सभी तैयारियां की जा रही है।

कबीर प्राकट्य महोत्सव का मुख्य आयोजन बसना स्थित मंडी प्रांगण में होगा। इसके पूर्व बसना विकास खण्ड के नो जोन मुख्यालय एवं सभी गांवों के कबीर आश्रम , कबीर धर्मशाला ,कबीर चौरा में प्रातः 7 बजे पूजा पाठ कर विभिन्न वाहनों में सवार हो कर सभी मानिकपुरी समाज के महिला पुरुष बच्चे बसना कबीर आश्रम पहुंचेगे . प्रातः 9 बजे कबीर आश्रम में पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा अनेक कीर्तन मंडली , कर्मा नृत्य , डीजे के साथ प्रारम्भ होगा. शोभा यात्रा कबीर आश्रम से निकल कर मेन रोड , कन्या शाला चौक, शहीद वीर नारायण सिंह चौक , बस स्टेंड , मंडी मार्ग से होते हुए , पदमपुर रोड स्थित , राम जानकी मंदिर, जगन्नाथ पेट्रोल पम्प से होते हुए अपरान्ह 12 बजे कृषि उपज मंडी पहुंचेगी । शोभा यात्रा मंडी प्रांगण में आयोजित सभा में परिवर्तित होगी । जहां कबीर भजन गीत संगीत के साथ सभा ,सभी समाज के प्रमुखों का सम्मान ,प्रमुख अतिथियों के संबोंधन एवं भंडारा के साथ दोपहर 2 बजे प्रथम सत्र का समापन होगा । इसके बाद द्वितीय सत्र में संध्या आरती के साथ चौका आरती , ग्रंथ का आयोजन रात में होगा । प्रसाद ग्रहण के साथ सभी गांव के कार्यक्रम सम्पन्न होगा । कबीर प्राकट्य महोत्सव को लेकर मानिकपुरी समाज के लोगों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।महोत्सव को लेकर गांव गांव में तैयारी चल रही है। बसना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!