सरायपाली

सरायपाली: च्वाइस सेंटर में ठगी मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत च्वाइस सेंटर में ठगी का मामला सामने आया है  प्रकाश नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  निवासी सरायपाली तहसील सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी है  वह श्री सांई कम्प्यूटर का प्रोपराईटर है कक्षा 12 वीं तक पढ़ा है विगत 6 वर्षो से स्वयं का च्वाईस सेंटर संचालित कर रहा है दिनांक 7/4/2025 को  अपने च्वाईस सेंटर पर था लगभग 11:54 बजे अज्ञात लड़की  च्वाईस सेंटर में आयी और बोली की मुझे रूपयों की आवश्यकता है फोन पे नही चलाती हूं । मैं अपने रिश्तेदार से 20000/- बीस हजार रूपये मांग कर आपके फोन पे पर डलवा देती हूं आप मुझे नगदी रकम दे देगें कहने पर मैने उसे अपना फोन पे नंबर ********** दिया हूं । लगभग दो घंटे बाद मोबाईल नंबर ********** के धारक भरत भूषण पटेल ने मेरे मोबाईल नंबर ********** में फोन कर बोले कि अज्ञात लड़की मोबाईल नं ********** के धारक ने खाता क्रमांक 08********** में 20000/- बीस हजार रूपये ट्रांजेक्शन करने के लिये कहने पर ट्रांजेक्शन करना बताये । अज्ञात लड़की मोबाईल न ********** के धारक द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति से रूपये मेरे खाता के माध्यम से नगदी बीस हजार रूपये प्राप्त कर मेरे साथ 20000/- बीस हजार रूपये ठगी की है ।  पुलिस ने 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!