सरायपाली

शुभा नर्सिंग होम में एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. भागेश्वर पटेल की सेवाएं उपलब्ध

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम, सरायपाली में अब अनुभवी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. भागेश्वर पटेल (एमबीबीएस, डीए – एनेस्थीसिया) अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को सुरक्षित एवं प्रभावी एनेस्थीसिया सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऑपरेशन के दौरान और बाद में विशेष निगरानी की सुविधा भी दी जा रही है।
डॉ. भागेश्वर पटेल द्वारा जनरल, स्पाइनल एवं लोकल एनेस्थीसिया की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा दर्द रहित सर्जरी के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार मिल सके।
शुभा नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि ऑपरेशन से पहले, ऑपरेशन के दौरान एवं ऑपरेशन के बाद मरीजों की पूर्ण मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सुरक्षित सर्जरी के लिए सही एनेस्थीसिया का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसी उद्देश्य से विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मरीज 9131622029 एवं 8815629039 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!