पटेवा:खेत में पानी क्यों छोड रहे हो कहकर पिटाई


पटेवा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में छबि लाल दीवान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बरेकेल कला थाना पटेवा जिला महासमुंद का रहने वाला है, कक्षा 8वीं तक पढ़ाई किया है, कृषि काम करता है दिनांक 05/08/2024 के शाम करीबन 05.00 बजे तिलक बांधा तालाब के पास खेत में बरसात की पानी भरा हुआ था जिसे निकालने के लिये गया था नीचे वाले खेत में घनश्याम दीवान का खेत है जिसमें घनश्याम दीवान धान रोपाई करवाया अपने खेत का पानी उसके खेत तरफ निकाल रहा था तभी घनश्याम दीवान खेत तरफ पानी क्यों छोड रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा मना करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट करने से माथा, दोनों आंख के नीचे, कनपटी के नीचे चोट आकर दर्द हो रहा है। मारपीट को तिरथ कोसरिया और जितेन्द्र दीवान देखें सुने है व बीच बचाव किया है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


































