बसना

कुतों के हमले हुई हिरण की मौत

बसना (काकखबरीलाल).भटकते भटकते हिरण कल बसना नगर के वार्ड क्रमांक 3 में देखा गया। हिरण देखने की खबर नगर वासियो ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित की। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम उक्त स्थान पर पहुंचकर हिरन की खोज करने लगी।
हिरण वार्ड क्रमांक 3 जगदीशपुर रोड से दौड़ते हुए हाई स्कूल मार्ग होते हुए वार्ड क्रमांक 1 और 2 में उथल पुथल करने लगी थी। इसी दौरान नगर के आवारा कुत्तों ने हिरण को दौड़ा दौड़ा कर सीने, हाथ व पैर में काट दिए थे। काटने से हिरण को चोट गंभीर आई है। गंभीर हालत में हिरन को देखकर वन विभाग की टीम द्वारा बचाकर विभागीय कार्यालय में लाकर प्राथमिक  उपचार करवाया गया था. वन विभाग के वीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि हिरण उपचार होने के बाद डॉक्टर ने रायपुर रिफर करने को कहा क्योंकि कुत्ते के काटने से पेट में कुछ ज्यादा चोटे आ गई थी उसको सर्जरी करवाने के लिए रायपुर ले जा रहा रहे थे रायपुर में सर्जरी करवाने के लिए डॉक्टर से भी बात हो गई थी लेकिन हिरण को रायपुर ले जाते समय हिरण के रास्ते में ही देवरी के पास हिरण के दो बार झटकने से उनकी मौत हो गई जिसकी वन विभाग द्वारा अंतिम संस्कार की गई.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!