महासमुंद

महासमुंद : पीएम श्री स्कूल मेंं 31 तक आवेदन

केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना   पीएम श्री  स्कूल का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसके लिए चैलेंज पोर्टल पर स्कूल प्रबंधन 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन स्कूलों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। पिछले साल इस योजना के पहले चरण में महासमुंद के 8 प्राइमरी स्कूलों का चयन हुआ था। ये स्कूल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 के उद्देश्य के अनुसार छात्रों को हाई क्वालिटी शिक्षा देने में विविध पृष्ठभूमि, बहुभाषी आवश्यकताओं और शैक्षणिक क्षमताओं पर ध्यान देंगे।

जिला मिशन समन्वयक कमल नारायण चंद्राकर ने बताया कि दूसरे चरण मेंं जिले के स्कूल आवेदन नहीं करेंगे, क्योंकि पहले से जिन स्कूलों ने आवेदन किया था उनमें से चयनित स्कूलों के अलावा शेष स्कूलों की सूची बेंचमार्क में डाल दी गई है। अब यही स्कूल दूसरे चरण मेंं अपने आप ही दावेदार बन जाएंगे। डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों में केंद्रीय विद्यालयों के तर्ज पर पढ़ाई होगी।

वहीं प्राइमरी के बाद मिडिल, हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों को भी पीएम श्री मॉडल स्कूलों में शामिल किया जाएगा। इसमें स्मार्ट क्लास रूम, प्ले ग्राउंड, कम्प्यूटर, लाइब्रेरी आदि के लिए केन्द्र सरकार स्कूल के वर्क प्लान के अनुसार बजट देगी। महासमुंद ब्लॉक से- बृजराज और अमलोर प्राथमिक शाला बागबहरा ब्लॉक से- बागबहरा और खोपली प्राथमिक शाला पिथौरा ब्लॉक से- बेल्डीह प्राथमिक शाला सरायपाली ब्लॉक से- झिलमिला और सिंघोड़ा प्राथमिक शाला बसना ब्लॉक से- चनार प्राथमिक शाला

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!