सरायपाली
अवैध संबंध है कहकर गाली गलौज धमकी

बलौदा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में बिसीकेश साहू ने पुलिस को बताया कि वह साकिन सिंगारपुर थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) का रहनें वाला है। कक्षा MA तक पढा लिखा है, बैंक ऑफ इंडिया सरायपाली में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं। ग्राम सिंगारपुर का पड़ोसी सचिन भोई मेरी पत्नि से तुम्हारा अवैध संबंध है कहकर आये दिन गाली-गलौज करते रहता है, दिनांक 29/10/2024 के सुबह करीबन 06:30 बजे अपनें घर के बाहर खड़ा था उसी समय सचिन भोई आये और मेरे पत्नि के साथ तुम्हारा अवैध संबंध है कहकर गंदी-गंदी गाली-गलौच कर जान से मारनें की धमकी दिये। घटना के समय गांव के उत्तर साहू, एवं जितेन्द्र ताण्डी उपस्थित थे जो घटना को देखे सुने हैं। गाली-गलौज सुननें से बहुत बुरा लगा है। पुलिस ने296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1





























